किस्को: बजबजाती नालियां और जलजमाव ने बिगाड़ी गांव की तस्वीर, ग्रामीणों में आक्रोश, घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी#jansamasya
घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी, मच्छरों के प्रकोप से बीमारी का खतरा; वर्षों से लंबित है समस्या लोहरदगा जिले के आकांक्षी प्रखंड किस्को अंतर्गत नवाडीह पंचायत के नारी गांव में मुख्य नाली निर्माण नहीं होने से हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं। गांव में जलजमाव और कचरे की समस्या इस कदर बढ़ चुकी है कि अब गंदा पानी लोगों के घरों और आंगन तक पहुंचने लगा है। बजबजाती