रामगंजमण्डी: मोड़क थाना की महिला हेल्प डेस्क की पहल से नवदंपती का विवाद सुलझा, फिर साथ रहने पर बनी सहमति
मोड़क थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा और महिला हेल्प डेस्क की पहल से सोहनखेड़ा गांव के नवदंपती शिवराज और आकांक्षा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद आपसी समझाइश से सुलझ गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों को थाना मोड़क बुलाकर उनकी बातें सुनी गईं और आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया।