मोहनलालगंज: सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश: यूपी पुलिस ने स्कूल जाकर बच्चों को किया जागरूक
लखनऊ में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की सराहनीय पहल देखने को मिली। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन और डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय जबरौली में पहुंचकर बच्चों को जागरूक किया।इस दौरान छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।