मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड मुख्यालय के समीप एक ऑटो सर्विस की दुकान से श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों ने एक नाबालिक लड़का को बरामद किया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़का को उम्र लगभग 14 वर्ष है। दुकानदार परवेज आलम ने बताया कि नाबालिक लड़का उनका भांजा है।