मैनपुरी: ओछा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार मां की मौत, बेटा हुआ घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
ओछा थाना क्षेत्र के मदन बंबा के पास दन्नाहार क्षेत्र के कुरावली निवासी सुनीता पत्नी रविंद्र अपने बेटे शेर सिंह के साथ दवा लेने के लिए बाइक से जा रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सुनीता की मौत हो गई वहीं बेटा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।