बयाना: बयाना स्टेशन पर रिटायर सूबेदार का स्वागत, 30 साल की सेवा के बाद घर लौटे
भारतीय सेना में 30 सालों तक सेवा देने के बाद सूबेदार महेंद्र सिंह तंवर बुधवार को अपने गृह क्षेत्र लौटे। बयाना रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिक संघ और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उन्हें साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।