ग्राम राजा सलैया में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति राजा सलैया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।