ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने पचलाना रोड़ से कच्ची शराब बेचने पर 27 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
पचलाना रोड़ से पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर 27 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, ईसागढ़ पुलिस को गुरूवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पचलाना रोड़ पर कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बमनावर निवासी संजीव जाटव उम्र 27 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।