शाहजहाँपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसकी सलामी पुलिस अधीक्षक (SP) सौरभ दीक्षित ने ली। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस बल के टर्न आउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता को बारीकी से परखा। इसके बाद उन्होंने खुद जवानों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया।