देवघर: हनुमान जयंती पर जसीडीह के रतनपुर में निकली कलश यात्रा, सैकड़ों महिला-पुरुष हुए शामिल
जसीडीह के रतनपुर में बुधवार सुबह 7:00 बजे से 151 कलश यात्रा निकाली गई। खास बात यह रही की बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर इस यात्रा में भाग लिया और जय श्री राम व जय बजरंगबली की जय कारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा ।हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर भगवान हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।