तरैया: भागवतपुर में भूमि विवाद के कारण मारपीट, घायल चौकीदार के भाई की मौत
Taraiya, Saran | May 14, 2025 तरैया थानाक्षेत्र के भागवतपुर में भुमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल चौकिदार के भाई की मौत इलाज के दौरान हो गयी जिसके बाद पुलिस के निगरानी में मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार की सुबह आठ बजे कराया गया। पुलिस ने बताया कि भागवतपुर निवासी चौकिदार उपेन्द्र सिंह के भाई हरेन्द्र सिंह भूमि विवाद के दौरान घायल थे जिनका इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।