तरैया: आकुचक में चोरों ने बंद घर में चोरी की
Taraiya, Saran | May 10, 2025 तरैयां थानाक्षेत्र के आकुचक गांव स्थित एक गांव में बंद घर में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पुलिस ने शनिवार की सुबह आठ बजे प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आकुचक निवासी सियाराम सिंह के घर में हुई चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।