अनूपपुर: विश्व साइकिल दिवस पर अनूपपुर में निकली जागरूकता साइकिल रैली, युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, जिला अनूपपुर के तत्वावधान में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी समर्थ सोहल तथा लेखा पाल एवं कार्यक्रम सहायक मनीष कुमार चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।