जबलपुर: आधारताल: हद हो गई शातिरपने की: लाखों के जेवर उड़ाए, जाते-जाते CCTV कैमरा भी उखाड़ ले गया चोर!
जबलपुर के अधारताल में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है! जहां एक बैंक अधिकारी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रविन्द्र नगर जेडीए पंप हाउस के पास रहने वाले अंकुर तिवारी, जो स्टेट बैंक में सीनियर एसोसिएट हैं, शनिवार रात अपनी मां को इलाज के लिए संजीवनीनगर अस्पताल ले गए थे। मकान पूरी तरह सूना था। रविवार सुबह