सदर: मेडिकल चौराहे पर लगा भीषण जाम, घंटों तक रेंगता रहा ट्रैफिक
Sadar, Allahabad | Jun 8, 2026
शहर के सबसे व्यस्त मेडिकल चौराहे पर सोमवार समय 8 बजे भीषण जाम लग गया। SRN अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जाने वाले इस मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मेडिकल चौराहे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। एकलव्य चौराहे पर अधिवक्ताओं के चक्का जाम और पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया था। इसका असर मेडिकल चौराहे पर पड़ा।