जानकारी के अनुसार ग्राम सुमेला निवासी राजकुमार पुत्र हरवीर कुशवाह की बाइक 26 अक्टूवर गांव में रखी हुई थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक को चुराकर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है। पीड़ित ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि जो भी व्यक्ति बाइक अथवा चोरों के संबंध में जानकारी देगा उसे उसकी तरफ से 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।