ऊंचाहार: चड़रई चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
ऊँचाहार क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जब भाभीपर मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी प्रदीप कुमार बाइक से बाबूगंज से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी।पुलिस जांच कर रही है।