सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच कर जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जब से सत्ता में कांग्रेस सरकार आई है पालमपुर विधानसभा को पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई।