पन्ना: विरासत के रखवाले: पन्ना का गौरवशाली इतिहास संजो रही है तिवारी परिवार की तीन पीढ़ियां।
Panna, Panna | Jul 5, 2026 पन्ना के इतिहास को तीन पीढ़ियों से सहेज रहा है शास्त्री भवन का तिवारी परिवार। 'ज्ञान भारतम' अभियान के दौरान इस निजी संग्रह में महाराजा छत्रसाल के राज्य बंटवारे के पत्र और रानियों की प्रामाणिक सूची जैसे दुर्लभ दस्तावेज मिले। इतिहासकार स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी के इस अनूठे संग्रह में पन्ना की संगीत परंपरा भी सुरक्षित है, जिसका वैभव आज भी उनका परिवार संभाले हुए।