लोहरदगा: लोहरदगा-पेशरार मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन लोग घायल
लोहरदगा-पेशरार मुख्य सड़क पर बगरू बैंक तालाब के समीप मंगलवार को दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में लोहरदगा जिले के होन्हे, बगरू क्षेत्र तथा लातेहार जिले के महुआडांड़ के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं,