तालबेहट: तालबेहट नगर में जल बिहार के अवसर पर मदन मोहन सरकार से हजारिया महादेव तक निकाली गई शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित
तालबेहट नगर में जल विहार के अवसर पर मदन मोहन सरकार से हजारिया महादेव तक शोभायात्रा निकाली गई है,जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु सम्मिलित हुए और सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा, श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए बताया जगह - जगह लोगों ने स्वागत किया है,और धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई है, जो पूरे नगर में भ्रमण करेगी और लोगों ने जगह-जगह पूजा अर्चना की है।