आनंदपुरी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुंदराव, घाणेवा, बड़ा टोरी में कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 के लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बागीदोरा विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण मगरौरा तथा जिला अध्यक्ष रमेश पंड्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे।