गभाना: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चतुर्थ दिवस पर आयोजित हुए स्वच्छता, जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रम
गभाना। मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. रामवीर सिंह एवं डॉ. अमित सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने नालियों की सफाई, पार्कों में क्यारियों का निर्माण एवं पौधों की सिंचाई की।