कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत तिलकेश्वर महादेव मंदिर को धार्मिक न्यास समिति के अधीन शामिल करने की मांग उठी है। इस संबंध में युवा जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय एवं मंदिर समिति सदस्य राजेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से एसडीओ शशांक राज को आवेदन सौंपा।