बिजौलिया में सामुदायिक भवन में आज शुक्रवार शाम करीब पांच बजे को एसीबी अजमेर द्वारा जन-जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अजमेर रेंज के पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह राणावत ने आमजन से भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्भीक होकर शिकायत करने का आह्वान किया और टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। भीलवाड़ा के उप पुलिस अधीक्षक पारसमल ने एसीबी की कार्यप्रणाली व ट्रैप कार्रवाई