फतुहा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फतुहा विधानसभा उम्मीदवार रूपा कुमारी के लिए बैरिया में किया रोड शो
Fatwah, Patna | Nov 2, 2025 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फतुहा विधानसभा के बैरिया में एनडीए प्रत्याशी रूपा कुमारी के पक्ष में खुली वाहन से रोड शो किया है। रोड शो के दौरान उन्होंने एनडीए प्रत्याशी रूपा कुमारी को ईवीएम में दो नंबर पर स्थित हेलीकॉप्टर छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने का अपील किया है। मौके पर एनडीए प्रत्याशी रूपा कुमारी व उनके प्रतिनिधि टुनटुन यादव मौजूद रहे हैं।