फतुहा स्टेशन रोड में वन स्टार द्वारा स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया है। इस विसर्जन में डीजे, गाजे बाजे के साथ-साथ काफी सुंदर झांकी कि भी प्रस्तुति की जा रही है। दूसरे राज्यों से आए झांकी प्रस्तुति व संगीत प्रस्तुति करने वाले कलाकारों ने एक से बढ़कर एक संगीत व झांकी की प्रस्तुति किया है। देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा है।