नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवमोड के पास निमंत्रण से लौट रहे घर के इकलौते चिराग 17 साल के रोहित यादव की फिल्मी स्टाइल में बेरहमी से ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना से परिवार में कोहराम मचा गया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।