मोतिहारी: महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में संगठन से संसद तक पुस्तक का लोकार्पण, सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए
महात्मा गांधी प्रेक्षागृह मोतीहारी में महात्मा गांधी फाउंडेशन द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह के 75 वे जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित संगठन से संसद तक पुस्तक का लोकार्पण एवं संघर्षशील जीवन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,सांसद राधामोहन सिंह मंत्री कृष्णनंदन पासवान आदि लोगों के गरिमामयी उपस्थिती में संपन्न हुआ.