केशव बस्ती, गांधीनगर में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के साथ आयोजित हुआ। राधा-कृष्ण मंदिर, सेक्टर-4 से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हेमंत जैन, पालक अधिकारी बालुदास, लघु उद्योग भारती के प्रान्त उपाध्यक्ष प्रवीण टांक ने भगवा झंडी दिखाकर शोभायात्रा की शुरुआत की.