कोटड़ी कस्बे के जहाजपुर रोड स्थित किसान समृद्धि केंद्र पर गुरुवार को खाद वितरण में लगातार देरी से नाराज किसानों ने हंगामा कर विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि संवेदक जानबूझकर खाद नहीं दे रहा, जबकि वे सुबह से लाइन में लगे थे। ग्रामीणों ने प्राइवेट दुकानों पर खाद खुलेआम बिकने पर मिलीभगत की आशंका जताई और कहा कि सरकारी सेंटर पर खाद नहीं, लेकिन निजी दुकानों