नागौर: नागौर के निकटवर्ती गांव झाड़ीसरा में एक किसान को ट्रैक्टर से कुचलने का किया प्रयास, सदर थाना पुलिस जांच में जुटी
Nagaur, Nagaur | May 28, 2024 नागौर सदर थाना इलाके मे एक किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है पुलिस के अनुसार झाड़ीसरा निवासी उम्मेदाराम प्रजापत ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पिता जगदीश खेत की सार संभाल कर रहे थे इसी बीच श्रवणराम, रेवंतराम, मोहनराम व सोनाराम ट्रैक्टर लेकर आए और इन लोगों ने पिता पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।