नागौर: नागौर मे डिस्कॉम ठेकेदारों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर की हड़ताल, अधीक्षण अभियंता ने बैठक लेकर समाधान का दिया आश्वासन
Nagaur, Nagaur | May 28, 2024 नागौर मे 12 सूत्रीय मांगों को लेकर डिस्कॉम के ठेकेदारों की हड़ताल जारी है। इसको लेकर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता एफआर मीणा द्वारा कार्यालय मे सभी ठेकेदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमे एसई ने समस्याओं के निवारण के लिए एमडी को अवगत करवाकर जल्द 12 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सीताराम काला आदि मौजूद रहे।