कटंगी: बासी में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बासी में मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे नहर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने टकराने से तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुरई क्षेत्र के ग्राम विजयपानी निवासी सतीश धुर्वे अ