मुरैना नगर: गणेशपुरा में कुमार गली स्थित घर से मोबाइल हुआ था चोरी, FIR दर्ज होने के बाद घर में मोबाइल रखकर फरार हुआ युवक
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा में कुमार गली के पास रहने वाले फरियादी के घर से अज्ञात चोर के द्वारा बेटी के जन्मदिन के दिन मोबाइल को चोरी कर लिया गया था, जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी, जिसके बाद फरियादी ने सीसीटीवी फुटेज थाने में दिए तो अगले दिन चोर घर में मोबाइल को रखकर फरार हो गया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।