थावे: थावे प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित संचार टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई
गोपालगंज : थावे प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित संचार टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।बिजली गिरने का तेज धमाका सुनकर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं सभागार में मौजूद अधिकारी,कर्मी और अन्य लोग सहम गए तथा कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।