मंझनपुर: आचार संहिता लागू होते ही नगर पालिका मंझनपुर में पुलिस व तहसील प्रशासन की मौजूदगी में हटवाए गए राजनीतिक दलों के होर्डिंग
कौशाम्बी जिले में सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत व विभिन्न गांवों में लगाए गए राजनीतिक दलों के होर्डिंग को पुलिस की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने हटवा दिया है। बता दें कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा मुख्यालय चौराहे पर भारी पुलिस फोर्स व तहसील प्रशासन की मौजूदगी में राजनीतिक दलों का बैनर उतरवाया गया है।