कटनी नगर: CGST की बड़ी कार्रवाई, सुभाष चौक के पास दो गुटखा व्यापारियों की दुकानों पर छापा, मचा हड़कंप!
कटनी में केंद्रीय जीएसटी (CGST) टीम की सक्रियता से शहर के गुटखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार शाम 5 बजे सेंट्रल CGST की 10 से 12 सदस्यीय टीम ने विश्वकर्मा पार्क क्षेत्र में स्थित दो प्रमुख गुटखा थोक व्यापारियों विमल गुटखा के व्यापारी हरीश और हरिओम ट्रेडर्स के संचालक सुरेश आहूजा के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई है।