मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन निर्माण कार्य से नारायणपुर गांव का नाला बंद होने के विरोध में नगर परिषद सुल्तानगंज के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के कारण उनके गांव सहित आसपास के क्षेत्रों का जल निकासी मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। जब तक नाले के पानी की निकासी के लिए नया नाला नहीं बनाया जाएगा, तब तक वे निर्माण कार्य