बेहट: टांडा मान सिंह में भीम आर्मी कार्यालय के उद्घाटन पर 60 बच्चों को साइकिलें वितरित की गईं, रक्तदान शिविर भी लगाया गया
शहीद उधम सिंह कांबोज फाउंडेशनम ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के नेता पंकज कांबोज द्वारा ग्राम टांडा मानसिंह में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर साइकिल वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। उद्घाटन के पश्चात भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन जी ने अलग-अलग जगह से आए बच्चों को 60 साइकिले वितरित की।