कुंडा: नगर पंचायत मानिकपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर परेशान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 9 सदस्यीय टीम का गठन
नगर पंचायत मानिकपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर परेशान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम ने 9 सदस्यीय टीम का गठन किया है। सोमवार को एनएचएआई के इंजीनियर, एसडीएम ,राजस्व कर्मी बाजार पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की ।व्यापारियों ने थाने में भी बातचीत किया। गठित टीम में दो व्यापारी भी शामिल हैं