फतेहपुर: जहानाबाद कस्बे में युवक का संदिग्ध अवस्था मे शव सड़क किनारे मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, परिजनो का हाल बेहाल
फतेहपुर जिले में जहानाबाद कस्बा में उस समय हड़कंप मच गया जब हाईवे मार्ग किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के स