बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के इंटर कॉलेज के मैदान में रालोमो द्वारा संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार रैली का किया गया आयोजन
बिक्रमगंज के इंटर कॉलेज के मैदान में रालोमो ने रविवार को संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार रैली का आयोजन किया। शाहाबाद स्तरीय इस रैली का उद्घाटन रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दोपहर 2 बजे दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष बलवंत सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को चाँदी का मुकुट और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया......