लोहरदगा: लोहरदगा रियाडा मोड़ पर तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर,बाइक ट्रक के नीचे फंसी,चालक फरार।
लोहरदगा शहर के रियाडा मोड़ के समीप रविवार सुबह लगभग 11 बजे एक बार फिर तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक JH 08 C 1776 की चपेट में आने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। गनीमत रही कि दोनों युवक बाल-बाल बच गए।