घाटोल उपखण्ड के अंतर्गत भुवासा ग्राम पंचायत का ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी प्राप्त करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई हे।सोमवार शाम 7 बजे घाटोल थाना पुलिस के जरिये जिले से जारी प्रेस नोट के अनुसार ग्राम विकास विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत लोकेश कुमार प्रजापत पिता लालजी प्रजापत उम्र 29साल निवासी मुंगाणा को गिरफ्तार किया गया।