मोदीनगर: मोदीनगर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने निकाला कैंडल मार्च, सिंधु बॉर्डर पर शहीद हुए किसान के लिए रखी मांग
शुक्रवार देर शाम मोदीनगर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने सिंधु बॉर्डर पर युवा किसान के शहीद होने पर कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर ने कहा कि शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए।