मोदीनगर: मुरादनगर के रजापुर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत रोजगार मेले का आयोजन हुआ
मुरादनगर के ब्लॉक रजापुर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के मुरादनगर विधायक अजीत पाल पहुंचे, उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, विधायक ने बताया कि मौजूदा सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है।