बेरमो: कथारा में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सीसीएल सिकेएस ने नर्सों को सम्मानित किया
Bermo, Bokaro | May 12, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सीसीएल कथारा में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति नर्सों को सम्मानित किया गया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सिकोएस) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नर्सों के योगदान की जमकर सराहना की गई।