नागौर के श्री रामदेव पशु मेले में पशु खरीदने के लिए आ रहे व्यापारियों व पशुपालकों को जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सुरक्षा का भरौसा दिलाया है। सूचना केंद्र ने सोमवार शाम 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि जिला कलेक्टर ने कहा है कि जिला प्रशासन व पुलिस सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करेगा,ताकि पशु परिवहन के दौरान रास्ते में परेशानी नहीं हो।