बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति की जमीन पर किया कब्जा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर लिया गया ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की। लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई ।व्यक्ति ने एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।वहीं तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।